फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager crossing the road crushed to death by tractor

UP: साइकिल से स्कूल जा रहा था सलमान, सड़क पार करते समय रेत से भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत; लोगों ने लगाया जाम

Mon, 03 Aug 2026 11:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि करहेड़ा गांव का ही रहने वाला सलमान (11) वर्ष सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। गांव के पास ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Teenager crossing the road crushed to death by tractor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के करहेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे एक किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि करहेड़ा गांव का ही रहने वाला सलमान (11) वर्ष सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। गांव के पास ही वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर जानकारी हुई कि किशोर की मौत हो चुकी है। एसीपी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी हिरासत में है, उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर में भरा हुआ था रेत
सलमान कक्षा 5 का छात्र था और साइकिल से जा रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। ट्रैक्टर में रेत भरा हुआ था। चालक मुरलीसरन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया जिन्हें पुलिस ने शांत कराया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed