सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The issue of overloading of school vehicles was raised before the Transport Minister

Ghaziabad News: परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The issue of overloading of school vehicles was raised before the Transport Minister
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्कूली वाहनों में ओवरलोड ढोए जा रहे बच्चों का मुद्दा राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सामने उठाया। रविवार को लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।
Trending Videos

अशोक भारती ने कहा स्कूलों में लगाए गए प्राइवेट वाहनों में बच्चों की जान जोखिम में डालकर बच्चे ढोए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। कई वाहन ऐसे हैं, जिनकी जांच की जाएगी तो कई कमियां मिलेंगी। यातायात विभाग को निर्देशित करने के लिए कहा गया। अशोक भारती ने बताया कि मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जो मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे वाहनों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर 2027 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने अपने सहयोग की पेशकश की। मंत्री से मिलने वालों में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष समीर शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed