सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to go on hunger strike to build Hum-Tum Road

Ghaziabad News: हम-तुम रोड बनाने के लिए दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Threatened to go on hunger strike to build Hum-Tum Road
राजनगर एक्सटेंशन की टूटी हुई हम तुम रोड। संवाद - फोटो : एचडी स्कूल
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटा स्थित हम-तुम रोड बनाने को लेकर लगातार मिल रहे महज आश्वासनों से परेशान निवासियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अप्रैल में जीडीए के काम शुरू करने के दावे को झूठा बताते हुए हम-तुम फोरम अब निर्माण चालू न होने तक आंदोलन की रणनीति बना रहा है। इस संबंध में निवासी सुनील अग्रवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मुख्यमंत्री, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण कराने की अपील कर रहे हैं।
Trending Videos

महक जीवन सोसायटी निवासी सुनील अग्रवाल का कहना है कि मैंने 2021 में यहां फ्लैट लिया। तब से लेकर जीडीए, नगर-निगम के सैकड़ों चक्कर लगा-लगाकर चप्पल घिस गई, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी है। केवल आश्वासन पर आश्वासन से यहां सात सोसायटियों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि हम विभागों के बहुत चक्कर काट चुके हैं। अब विभाग खुद हमारे पास आएगा, हम कहीं नहीं जाएंगे। अप्रैल में 12 दिन बीत गए, 18 दिन शेष बचे हैं, अगर इन दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो 1 मई से भूख हड़ताल शुरू होगी। इस बार यह सड़क नहीं बनने तक चलती रहेगी। कई किसानों की जमीन का अधिग्रहण अभी तक नहीं हुआ है तो निर्माण के दावे क्यों किए जा रहे हैं। तब तक सड़क की मरम्मत क्यों नहीं की जाती। बस गड्ढे भरकर इतिश्री कर ली जाती है, वह फिर कुछ दिन में ऐसी ही हो जाती है।
हम तुम संघर्ष समिति के सदस्य मुरारीलाल शर्मा का कहना है कि हमें इस महीने में सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। यहां के ओवरफ्लो गंदे नाले को भी निगम ने जीडीए को हैंडओवर कर दिया है, ताकि सारी जिम्मेदारी जीडीए की रहे।
निगम ने किनारा कर लिया। सदस्य मनजीत का कहना है कि हम झूठे आश्वासनों से थक चुके हैं। अपने ही शहर में एक छोटी सी सड़क के लिए इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। पता नहीं यह सड़क 24 मीटर चौड़ी कब होगी और लोगों का हादसों में जान गंवाने का सिलसिला कब रुकेगा।
सात सोसायटियों में हैं साढ़े सात हजार फ्लैट
हम-तुम रोड पर दीया ग्रीन, महक जीवन, निलाया ग्रीन, राजविलास, मेडोज विस्ता, मोती रेजीडेंसी, संचार रेजीडेंसी सात सोसायटियां हैं। इनमें कुल साढ़े सात हजार फ्लैट में 20 हजार से अधिक लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed