सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested, including a B.Com student, in connection with the shooting of a young man

Ghaziabad News: युवक को गोली मारने के मामले में बीकॉम छात्र समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a B.Com student, in connection with the shooting of a young man
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में बीते शुक्रवार को युवक को होटल के पास गोली मारने के मामले में पुलिस ने बीकॉम के छात्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बीटेक पास है और दूसरे ने हाल ही में बीएजेएमसी उत्तीर्ण की है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मारपीट का बदला लेने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से दो अभी फरार हैं।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों नंदग्राम निवासी आकाश त्यागी (19), सिहानी गेट क्षेत्र के न्यू आर्य नगर निवासी सागर पंडित (20) और नंदग्राम निवासी राहुल शर्मा (26) से एक पिस्टल, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सागर ने बताया कि गोली राहुल शर्मा ने चलाई थी। आरोपियों ने बताया कि 17 जून को तरुण के साथ हुई मारपीट में सागर को चोटें आई थीं। इसके बाद उसने बदला लेने की योजना बनाई। आरोप है कि तरुण को 19 जून को एक होटल के पास बातचीत के बहाने बुलाया गया, जहां तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर राहुल ने तमंचे से तरुण को गोली मार दी और तीनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि आरोपियों को 21 जून को हिंडन मेट्रो से रोटरी स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पिस्टल शिवम राजपूत नामक युवक ने उपलब्ध कराई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सागर ने इसी वर्ष बीएजेएमसी किया है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट और मारपीट समेत तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, राहुल शर्मा पिलखुवा स्थित कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका है। तीसरा आरोपी आकाश त्यागी बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed