{"_id":"69b711e98896a719f50f3216","slug":"three-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-investment-by-giving-false-promises-of-profit-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16651-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर तीन लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के कोयल एन्कलेव स्थित पर्ल रेजिडेंसी निवासी हेमराज किशोर के साथ वर्ष 2025 में हुई साइबर धोखाधड़ी की प्राथमिकी 14 मार्च 2026 को दर्ज हुई। मामला चार अक्तूबर 2025 से चार नवंबर 2025 के बीच का है। आरोप है कि अखिल गर्ग नाम के व्यक्ति ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर अपनी कंपनी में तीन लाख रुपये निवेश कराए और फंड फ्रीज कर दिया। लंबे समय तक रुपये न मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
दर्ज मामले में हेमराज किशोर ने बताया कि नौ सितंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। इसका जवाब उन्होंने 21 सितंबर को दिया। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अखिल गर्ग बताया और खुद को फेयरिस सिक्योरिटी नामक कंपनी का मुख्य निवेश अधिकारी बताया। कुछ दिन तक उनसे बातचीत कर निवेश के फायदे व योजनाएं बताता रहा। इसके बाद चार अक्तूबर 2025 को ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने आरोपी की बताई कंपनी में 3,04,383 रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि आरोपी ने एक आईपीओ पूरा करने के लिए उन्हें 1.50 लाख रुपये का ऋण दिया। यह लोन उन्हें पांच नवंबर 2025 तक चुकाना था। 30 अक्तूबर 2025 को उन्होंने आरोपी से अपने मौजूदा फंड से लोन अदा करने के लिए राशि मांगी। तब आरोपी की कंपनी ने उनके फंड को फ्रीज कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी में इसकी शिकायत की तब आरोपी ने उनसे ठगी होने की बात कही और रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना थाने पर 14 मार्च 2026 सुबह करीब 8ः36 बजे मिली थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। कई बार तकनीकि दिक्कत के चलते ऑनलाइन शिकायत को पोर्टल से थाने के पोर्टल पर अपलोड होने में समय लग जाता है। फिलहाल सर्विलांस और साइबर सेल की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
Trending Videos