सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck owner enters driver's house, assaults him, pulls pistol

Ghaziabad News: ट्रक स्वामी ने चालक को घर में घुसकर पीटा, तानी पिस्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Truck owner enters driver's house, assaults him, pulls pistol
भोजपुर पुलिस ने पिस्टल समेत ट्रक स्वामी को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के किल्हौड़ा निवासी वाहन चालक ने ट्रक स्वामी पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

किल्हौड़ा के रविंद्र सिंह ट्रक चालक हैं। वह हापुड़ के पिलखुवा निवासी बंटी चौहान का ट्रक चलाते हैं। रविंद्र सिंह का आरोप है कि बंटी सिंह कई माह से उन्हें वेतन नहीं दे रहा था। हर बार अगले माह वेतन देने की बात कहकर टाल देता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर नहीं गए। बंटी सिंह ड्यूटी पर आने का दबाव बनाने लगा। रविन्द्र ने बैगर वेतन लिए काम पर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात आरोपी अपने साथियों के साथ गांव किल्हौड़ा पहुंचा और रविन्द्र पर ड्यूटी आने का दबाव बनाया। रविन्द्र के इनकार करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और घर में घुसकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर सीने पर पिस्टल तान दी। ग्रामीणों को आता देख बंटी सिंह व उसके साथी मौके से भाग गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रविन्द्र सिंह की तहरीर के अनुसार ट्रक स्वामी बंटी सिंह निवासी पिलखुवा हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की गई है। फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed