{"_id":"6a6b16dd3c315d36aa0e6e0e","slug":"two-friends-died-and-two-were-critically-injured-in-road-accident-while-traveling-from-ghaziabad-to-attend-par-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पार्टी में शामिल होने के लिए निकले चार दोस्त, सड़क हादसे में रिहान-इरशाद की मौत; दो जिंदगी की जंग लड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पार्टी में शामिल होने के लिए निकले चार दोस्त, सड़क हादसे में रिहान-इरशाद की मौत; दो जिंदगी की जंग लड़ रहे
Thu, 30 Jul 2026 02:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:56 PM IST
सार
सड़क हादसे की खबर मिलते ही गाजियाबाद के बब्लू गार्डन कॉलोनी में मातम पसर गया। रिहान और इरशाद की मौत से परिवार टूट गए, जबकि साहिल और राजा गंभीर रूप से घायल हैं। चारों दोस्त जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
दोस्तों की पार्टी बनी आखिरी सफर
- फोटो : अमर उजाला संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बागपत में हुए सड़क हादसे में लोनी की बब्लू गार्डन कॉलोनी निवासी रिहान, इरशाद, राजा और साहिल के हादसे का शिकार होने की खबर मिलते ही उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में बागपत के लिए रवाना हो गए। गंभीर रूप से घायल साहिल और राजा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लाया गया, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मूल रूप से संभल के रहने वाले रफीक पिछले 12 वर्षों से अशोक विहार स्थित बब्लू गार्डन कॉलोनी में रह रहे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी शबाना और बेटे तस्लीम, मुस्तकीम व रिहान (18) हैं। रिहान ने हाल ही में कार मैकेनिक का काम सीखा था। उसने 10वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। रफीक के भाई तस्लीम ने बताया कि रिहान दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पार्टी कहां थी, इसकी जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, इरशाद अपनी मां अनीसा के साथ पिछले करीब दो महीने से बब्लू गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। वह सिलाई का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पिता शमशाद का निधन हो गया था। घर में सिर्फ मां और बेटा ही रहते थे। इरशाद भी अपनी मां को जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सुबह करीब पांच बजे बागपत पुलिस ने रिहान और इरशाद के परिजनों को फोन कर दोनों के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी और बागपत बुलाया। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी थी।
साहिल (20) पुत्र स्वर्गीय शोकिन सिलाई का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था। परिवार में मां बब्ली, बहन साइमा और भाई अमन हैं। हादसे में साहिल के सिर, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। राजा (22) पुत्र छोटे, बब्लू गार्डन कॉलोनी का निवासी है। उसके परिवार में मां नसीमा, चार भाई और दो बहनें हैं। वह दिल्ली के एक होटल में बिरयानी बनाने और बेचने का काम करता है।
साहिल (20) पुत्र स्वर्गीय शोकिन सिलाई का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था। परिवार में मां बब्ली, बहन साइमा और भाई अमन हैं। हादसे में साहिल के सिर, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। राजा (22) पुत्र छोटे, बब्लू गार्डन कॉलोनी का निवासी है। उसके परिवार में मां नसीमा, चार भाई और दो बहनें हैं। वह दिल्ली के एक होटल में बिरयानी बनाने और बेचने का काम करता है।