{"_id":"6a7735bf1a5e7c16a602e9f9","slug":"two-kanwariyas-were-swept-away-in-strong-current-of-canal-sdrf-personnel-became-angels-and-saved-their-lives-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नहर के तेज बहाव में बहे दो कांवड़िए, देवदूत बने एसडीआरएफ के जवान, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नहर के तेज बहाव में बहे दो कांवड़िए, देवदूत बने एसडीआरएफ के जवान, बचाई जान
Sat, 08 Aug 2026 07:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:32 PM IST
सार
गाजियाबाद में गंगनहर में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे दो कांवड़ियों के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बन गए। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगाकर दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने बचाई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में गंगनहर में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे दो कांवड़ियों के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बन गए। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगाकर दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ जवानों की तत्परता और साहस से दो लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
शनिवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर पर एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश की एफदल, तृतीय टीम तैनात थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी पवन सिंह व गोपाल शर्मा गंगनहर में स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में आकर बहने लगे। मौके पर तैनात जवानों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और पवन सिंह और को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
कांवड़ियों को डूबता देख आरक्षी विपिन कुमार और आरक्षी अमित अवस्थी ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी थी। दोनों जवान तेज बहाव के बीच गोपाल तक पहुंचे और कड़ी रेस्क्यू के बाद दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ के सेनानायक ने रेस्क्यू टीम के सभी सदस्यों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन