सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women got into a fight on Indirapuram road

UP: सड़क पर भिड़ीं दो युवतियां, एक-दूसरे के बाल खींचे, रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवतियां सड़क पर आपस में मारपीट करने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

Two women got into a fight on Indirapuram road
Ghaziabad News - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो युवतियां बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। इस हंगामे का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Trending Videos


आपसी कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद पहले दोनों युवतियों के बीच हुई आपसी कहासुनी और गाली-गलौज से शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों युवतियां बीच सड़क पर ही हाथापाई पर उतारू हो गईं। सड़क पर अचानक हुए इस हंगामे ने राहगीरों को चौंका दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के हस्तक्षेप से मामला शांत
काफी देर तक चले इस हंगामे और मारपीट के बाद, दोनों युवतियों के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। उनके प्रयासों से ही मामला शांत हो सका।

पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं
इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय लोगों से भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवतियों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed