{"_id":"69d953d441584da9fc0cbddc","slug":"uttar-pradesh-is-number-one-in-the-country-in-controlling-crimes-related-to-women-aparna-yadav-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-860823-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संबंधित अपराधों को नियंत्रण करने में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन : अपर्णा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संबंधित अपराधों को नियंत्रण करने में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन : अपर्णा यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक समय था जब उत्तर प्रदेश को अपराध के मामले में देश का सबसे बदनाम प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब उत्तर प्रदेश में बदमाश अपराध करने से पहले सोचते व कांपते हैं। खासतौर से महिला संबंधित अपराधों पर प्रदेश की योगी सरकार कड़ा रुख अपनाए हुए हैं, जिसका नतीजा है कि अब उत्तर प्रदेश महिला अपराधों को नियंत्रण करने में देश का नंबर वन राज्य बन गया है।
भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में यह बात कही।महिला अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर और आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष गाजियाबाद पहुंचीं। उन्होंने सभी जगहों पर महिलाओं को उनके हितों के लिए प्रदेश व देश में चलाई जा रहीं प्रधानमंत्री की मात्री शिशु वंदना योजना व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाले 25 हजार रुपयों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि लगातार सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाएं ही हैं।
अब प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराधियों को फांसी चढ़ने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं होता है। अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति वंदन अधिनियम योजना को लेकर रोजाना बैठक चल रही हैं। आज सुबह भी गाजियाबाद आने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वह इसी संबंध में मीटिंग करके आई हैं। इसकी वजह से गाजियाबाद पहुंचने में उन्हें दो घंटे की देरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना में उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका निभाएगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश की माताओं व बहनों को मिलेगा। इसके अलावा अपर्णा यादव ने कहा कि पहले की सरकारों के मुकाबले अब यूपी में प्रधानमंत्री के विशेष लगाव के चलते सबसे अधिक इंटर कालेज व मेडिकल कालेज बन चुके हैं।
-
Trending Videos