{"_id":"65b72fe0caa4d7e0f3070c35","slug":"yeti-sanyasi-sitting-on-the-road-demanding-z-plus-security-in-ghaziabad-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेड प्लस सुरक्षा की मांग: पुलिस की कार्रवाई से नाराज संन्यासी सड़क पर बैठे; नरसिंहानंद गिरी का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेड प्लस सुरक्षा की मांग: पुलिस की कार्रवाई से नाराज संन्यासी सड़क पर बैठे; नरसिंहानंद गिरी का मिला समर्थन
Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
सार
संन्यासियों की मांग है कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा मिले। इसी मांग को लेकर हरकी पैड़ी से एक पदयात्रा भी निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
यति सन्यासियों का सड़क पर आमरण अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के लिए जेड प्लस सुरक्षा मांग रहे आमरण अनशनरत यति संन्यासी पुलिस प्रशासन के विरोध में जिला मुख्यालय के सामने वाली सड़क पर आमरण अनशन पर बैठ गए है।
विज्ञापन
रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और अनिल यादव से वार्ता करके ठंड और खतरे की दुहाई देकर यति सन्यासियों को सुबह तक के लिये उठवा दिया था। अपने गुरु की बात मानकर यति संन्यासी रातभर के लिए शिवशक्ति धाम डासना चले गए थे।
विज्ञापन
परंतु उनके जाते ही पुलिस ने उनका टेंट उखाड़ कर फेक दिया। जब सुबह धरना स्थल पहुंचे सन्यासियों ने यह देखा तो उन्होंने सड़क पर बैठने का निश्चय किया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि अब स्वयं सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार सुबह छह यति संन्यासी डासना देवी मंदिर से केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही सुबह आठ बजे इलाके की पुलिस मंदिर में पहुंच गई। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए सभी संन्यासी आंदोलनरत हैं। यति सन्यासियों ने अब 21 जनवरी से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया था।
पुलिस ने श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर ये अनशन एक हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया था, उसके बाद इसकी तारीख सात दिन आगे बढ़ा दी गई थी। यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि पुलिस ने उनके शिष्यों को मंत्री के घर जाने से रोक दिया। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के घर नहीं जा सकते, इसके अलावा कहीं और अनशन कर सकते हैं। जिसके बाद छह यति संन्यासी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।