सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl refused to marry man attacked her along with his entire family in delhi

देव बना दानव: प्रेमिका ने शादी के किया इनकार तो पूरे परिवार पर बरपाया कहर, बोला- जो शादी करेगा उसे मार दूंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार की में यह वारदात हुई है। आरोपियों ने पहले युवती के पिता को पीटा, बेटी व पत्नी बचाने आई तो आरोपियों इनको भी पीटा। युवती के सिर पर पत्थर से हमला किया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवती व उसके पिता को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 

girl refused to marry man attacked her along with his entire family in delhi
युवती ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक युवती ने प्रेमी से शादी से क्या इनकार किया आरोपी आग बबूला हो गया। आरोपी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ युवती के घर पहुंच गया। वहां परिवार के साथ गाली-गलौज करने के बाद आरोपी ने युवती के पिता पर हमला कर दिया। आरोपी पिता को बुरी तरह पीटने लगे।

Trending Videos

प्रेमी ने फोड़ा प्रेमिका का सिर
युवती और उसकी मां बचाने आई तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने पत्थर से युवती के सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में युवती व उसके पिता को गंभीर चोट लगी। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी और से शादी की तो उसे मार दूंगा
पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी देव, ममता, मानसी और आदित्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमला करने के बाद से वह फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि देव ने उससे कहा कि यदि उसने किसी और से शादी की तो वह उसे मार देगा। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

देव की आदतों से किया शादी से इनकार
पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ मंडोली एक्सटेंशन में रहती है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी पहचान देव नामक युवक से हुई थी। जल्दी ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। देव युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन देव की आदतों को देखकर युवती ने उससे शादी से इनकार कर दिया।

पिता, मां और प्रेमिका तीनों को बनाया निशाना
आरोप है कि पांच मार्च देर रात को आरोपी मां ममता, बहन मानसी, जीजा आदित्य व अन्यों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। आरोपी ने परिजनों को गाली देना शुरू कर दिया। पिता बाहर निकले तो उन पर हमला कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता व उसकी मां को भी निशाना बनाया गया। बाद में आरोपी भाग गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनका बयान लेकर मामले दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed