फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14,269 challans issued and 182 vehicles impounded for traffic rule violations

Gurugram News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14,269 चालान, 182 वाहन जब्त

Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
14,269 challans issued and 182 vehicles impounded for traffic rule violations
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एक दिन में 14,269 चालान किए गए और बिना नंबर प्लेट के 182 वाहन जब्त किए गए। नो पार्किंग में 2,827, गलत दिशा में 770 और लेन बदलने पर 830 चालान किए गए। नो पार्किंग से सड़क की जगह कम होती है। गलत दिशा में वाहन चलाने से आमने-सामने की टक्कर का खतरा बढ़ता है। अनुचित लेन परिवर्तन से टकराव की आशंका बढ़ जाती है। यातायात पुलिस ने पिछले 22 दिनों में गलत लेन में वाहन चलाने पर 11,623 चालकों के चालान किए हैं। भारी वाहनों और बसों द्वारा गलत लेन का उपयोग यातायात को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बस चालकों और मालिकों को लेन अनुशासन का प्रशिक्षण दिया है। उन्हें हाईवे पर बाईं लेन में बस चलाने के निर्देश दिए गए। अनधिकृत पार्किंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। यह प्रयास शहर में सड़क सुरक्षा बेहतर करने के लिए किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सही लेन का उपयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed