फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The issue of removing the Chief Election Commissioner from office

Gurugram News: सोहना की युवा संसद में छाया मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने का मुद्दा

Sat, 24 Oct 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The issue of removing the Chief Election Commissioner from office
एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और सांप्रदायिक हिंसा रोकने के कानून पर भी विद्यार्थियों ने रखी बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही के माध्यम से देश के कई अहम मुद्दे उठाए।
प्रतियोगिता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और सांप्रदायिक हिंसा रोकने के कानून से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए इन विषयों पर अपने विचार रखे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुरुग्राम की ओर से आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन वरिष्ठ प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव ने किया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 50 विद्यार्थियों और चार शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद की कार्यवाही के बारे में जानकारी देना था। इसके साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अपनी बात रखने का तरीका और देश के मुद्दों को समझने की सोच विकसित करना भी इसका उद्देश्य रहा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, डायट गुरुग्राम की कार्यक्रम पर्यवेक्षक कनिका भारद्वाज और विद्यालय प्रभारी उषा रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता अवधेश, शशि यादव और कृष्ण पाल को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी रेनू चावला, विद्यालय की प्रधानाचार्य राज वाला, प्रवक्ता अनिल कुमार, ज्योति, उषा रानी, पूजा कुमारी और सुमन कुमारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed