सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   33 thousand rupees withdrawn from the account

Gurugram News: खाते से निकाले 33 हजार रुपये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
33 thousand rupees withdrawn from the account
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दो लोगों ने 8 मार्च की दोपहर को एक युवक से डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 33 हजार रुपये निकल लिए। महलवाड़ा निवासी यश ने 20 मार्च को पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर डेबिट कार्ड बदलने व रुपये निकालने संबंधित धाराओं के तहत राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में यश ने बताया कि वह 8 मार्च की दोपहर करीब 12.15 बजे पिता का डेबिट कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसी दौरान दो युवक एटीएम बूथ के अंदर आए और मशीन से पर्ची निकालनी सिखाने के कहा। इसी दौरान उन्होंने यश को बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद यश एटीएम बूथ से वापस आ गया। कुछ देर बाद ही यश के पिता के खाते से 33 हजार रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला तो डेबिट कार्ड बदलने के बारे में पता चला। जांच अधिकारी एएसआई इंद्रवेश ने बताया कि एटीएम बूथ व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर डेबिट कार्ड बदलने वालों की पहचान की जाएगी। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed