{"_id":"6a384c0e7104afa0d306cc43","slug":"35-wrestlers-will-participate-in-the-national-wrestling-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92131-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 35 खिलाड़ी लेंगें हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 35 खिलाड़ी लेंगें हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमडीयू में 9 से 12 जुलाई तक होगी अंडर-23 प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 9 से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 खिलाड़ी अपना दांव-पेच आजमाने के लिए जुटेंगे। इसमें जिले के 35 पहलवान खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के युवा पहलवान स्वर्ण के लिए दांव लगाएंगे। 9 जुलाई को महिला वर्ग की कुश्ती के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो भारवर्ग के लिए वेरिफिकेशन की जाएगी जबकि 10 जुलाई को क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड होंगे। 10 जुलाई को फ्री स्टाइल कुश्ती के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो भारवर्ग के लिए दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 11 जुलाई को क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड होंगे। 11 जुलाई को ग्रीको-रोमन कुश्ती के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो भारवर्ग के लिए दस्तावेजों का सत्यापन होगा जबकि 12 जुलाई को वजन करने सहित क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड मैच होंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का वजन और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। वजन के बाद ही भाग लेने दिया जाएगा।