{"_id":"6a384c4efd5e8dd35c04bbf3","slug":"bike-falls-into-canal-from-bridge-child-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92172-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुल से नहर में गिरी बाइक, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुल से नहर में गिरी बाइक, मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियंत्रण बिगड़ने से बाइक पर सवार मां व दो भाई गिरे, छोटे भाई की मौत
तीन घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव नहर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। क्षेत्र के गांव भोगपुर मंडी के पास गुरुग्राम नहर पर बने अस्थायी पुल में बाइक गिरने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। नियंत्रण बिगड़ने से बाइक सवार मां व दो सगे भाई नहर में गिर गए थे। घटना में मां व युवक सुरक्षित बच गए हैं जबकि सद्दाम पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका शव 3 घंटे की मशक्कत के बाद नहर में से निकाला गया। एसीपी मुकेश यादव ने बताया कि पुलिस ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को गांव भोगपुर मंडी निवासी शादाब अपनी मां व छोटे भाई सद्दाम के साथ बाइक पर बैठकर दवाई दिलाने के लिए गांव सिलानी गया था। रात करीब 9 बजे जब वे वापिस गांव लौट रहे थे तो गुरुग्राम नहर पर बने अस्थायी पुल को बाइक से पार करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सवार सभी लोग नहर में जा गिरे। हादसे में शादाब व उसकी मां नहर से बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि मासूम सद्दाम पानी के तेज बहाव में बह गया।
सद्दाम के न मिलने पर दोनों ने मदद के लिए काफी शोर मचाया। आरोप है कि मौके पर निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी भी मौजूद थे। किंतु किसी ने भी मदद नहीं की। वो अनसुना करके चले गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर बुलवाया। एसीपी मुकेश यादव के नेतृत्व में नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सद्दाम का शव नहर की गहराई से बरामद किया गया। शव नहर में गिरे एक पेड़ के नीचे दब गया था जिसके कारण शव को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।