{"_id":"6a523fcd53fc9ba2160a83ae","slug":"503-students-studying-amidst-danger-in-dilapidated-school-awaiting-new-building-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94137-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जर्जर स्कूल में खतरे के बीच पढ़ रहे 503 छात्र, नए भवन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जर्जर स्कूल में खतरे के बीच पढ़ रहे 503 छात्र, नए भवन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छत-दीवारों से गिर रहा प्लास्टर, बारिश में भर जाता है पानी, बजट मंजूर होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुढ़ेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 503 छात्र-छात्राएं इन दिनों खतरे के बीच शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। कई जगह छत और दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है, वहीं बारिश के दिनों में परिसर और कक्षाओं में जलभराव से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक करीब 150 और छठी से 12वीं तक 353 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल में 11 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन सुरक्षित और पर्याप्त कमरों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि बरसात के दौरान कक्षाओं में पानी भर जाने से बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। नए भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल योजना में हुआ विद्यालय का चयन-
विद्यालय का चयन हाल ही में मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल योजना के तहत किया गया है। इसके तहत स्कूल में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जानी हैं। पिछले वर्ष भवन निर्माण के लिए 1.79 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने 12 जुलाई को इसकी नींव भी रखी थी, लेकिन बारिश के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
कोट-
पानी भरने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इसका एस्टीमेट जारी कर दिया गया है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। -सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।