सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6-Foot-Long Cobra Unearthed During Basement Excavation

Gurugram News: बेसमेंट की खुदाई के दौरान निकला 6 फीट लंबा कोबरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
6-Foot-Long Cobra Unearthed During Basement Excavation
विज्ञापन
रेस्क्यू कर अरावली क्षेत्र में छोड़ा गया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-86 स्थित एक कंपनी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया, जिसके चलते काम तुरंत रोक दिया गया। सूचना मिलते ही सर्प बचाने वाले अनिल गंडास ने उसे पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह सांप स्पेक्टैकल्ड कोबरा था, जो बेहद जहरीला और खतरनाक माना जाता है।

रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, जिसके बाद सांप एक मशीन के अंदर छिपा मिला। टीम ने मशीन को खोलकर करीब छह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। रेस्क्यू के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई। अनिल गंडास बताते हैं कि स्पेक्टैकल्ड कोबरा के काटने पर समय पर इलाज न मिले तो जान का खतरा हो सकता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से अरावली क्षेत्र में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed