{"_id":"69e60b1e8a0893b4c40578d4","slug":"a-community-center-will-be-built-in-every-ward-bimla-chaudhary-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85447-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वार्ड में बनेगा एक कम्युनिटी सेंटर : बिमला चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वार्ड में बनेगा एक कम्युनिटी सेंटर : बिमला चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर में विकास कार्य तेज करने की तैयारी, जलभराव रोकने और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा है कि नगर निगम मानेसर क्षेत्र में मानसून के दौरान कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पहले से पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने हर वार्ड में एक-एक कम्युनिटी सेंटर बनाने की बात भी कही। सोमवार को विधायक ने नगर निगम मानेसर के अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में पटौदी विधानसभा के तहत आने वाले 11 वार्डों में चल रहे कामों पर चर्चा की गई।
विधायक ने यह भी कहा कि गांव कासन में नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जीएमडीए के साथ मिलकर काम किया जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि जिन गांवों में जमीन की किस्म के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं, वहां जमीन की श्रेणी बदलवाने के लिए वे खुद प्रयास करेंगी, ताकि ज्यादा विकास कार्य हो सकें।
मानसून से पहले दोबारा साफ किए जाएंगे नाले
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र में करीब 55 किलोमीटर लंबा ड्रेनेज नेटवर्क है और सभी बड़े-छोटे नालों की एक बार सफाई करवाई जा चुकी है। मानसून से पहले इन्हें दोबारा साफ किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल हाईवे-48 पर आईएमटी चौक और रामपुरा चौक पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम किया गया है और जल्द ही बाकी जगहों पर भी काम पूरा होगा। आयुक्त ने जानकारी दी कि क्षेत्र में करीब 75 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 47 तैयार हो चुके हैं, 20 पर काम चल रहा है और 10 के लिए बजट तैयार है। गांव कासन, खोह, बांस कुसला, हरिया और ढाणा में नहरी पानी की सप्लाई के लिए जीएमडीए से 15 एमएलडी पानी मांगा गया है, जिसकी मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है।
नैनवाल और नौरंगपुर में बनाए जाएंगे एसटीपी
संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है और सड़कों की सफाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। लावारिस पशुओं को पकड़ने का काम एजेंसी को दिया गया है और खाली प्लॉट में कूड़ा डालने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। हाल ही में तीन अवैध कूड़ा डालने वाले वाहनों को भी जब्त किया गया है। संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी और फायर टैक्स की वसूली का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि 11 वार्डों में 30 सिविल कार्य चल रहे हैं, साथ ही पार्क, जोहड़ और स्टेडियम के 7 काम जारी हैं। कासन, नैनवाल और नौरंगपुर में एसटीपी बनाए जाएंगे। पहले चरण में 5 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Trending Videos