सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A Historic Step Towards Bringing Women into Leadership: Sudha Yadav

महिलाओं को नेतृत्व में लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : सुधा यादव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
A Historic Step Towards Bringing Women into Leadership: Sudha Yadav
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता। 
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ सम्मेलन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन की सहभागिता से बुधवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य व पूर्व सांसद सुधा यादव मौजूद रहीं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए सुधा यादव ने कहा कि यह महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस विधेयक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में संसद से पारित किया गया, जिससे महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसर खुले हैं। सुधा ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला, जनधन और आवास योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। अब महिलाएं प्रशासन, सेना और नीति-निर्माण के उच्च स्तर पर भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं देता, बल्कि उन्हें नेतृत्व के केंद्र में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी बनेगा और महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समावेशी भारत की मजबूत आधारशिला : राजरानी मल्होत्रा
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि यह अधिनियम देश के समावेशी और सशक्त भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले वर्षों में ठोस बदलाव देखने को मिले हैं, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक भूमिका दोनों मजबूत हुए हैं। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अधिनियम के समर्थन में अपने विचार रखे।
मिस्ड कॉल अभियान में महिलाओं का उत्साह
सम्मेलन के दौरान नारी शक्ति वंदन अभियान को व्यापक समर्थन मिला। सैकड़ों महिलाओं ने 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर भी अभियान को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed