{"_id":"69e75ad3dcd20f83b800f24e","slug":"a-message-against-littering-in-the-open-was-conveyed-through-a-street-play-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85538-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में कचरा न फेंकने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में कचरा न फेंकने का दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। डोर टू डोर एजेंसी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को खुले में कूड़ा न फेंकने का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। एजेंसी ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। नगरपरिषद ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी को नियुक्त किया है जो घरों व दुकानों पर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करेंगी। एजेंसी परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 21 वार्ड में बने करीब 17 हजार घरों से कूड़ा एकत्रित करेंगी, जिसमें सूखा व गीला कूड़ा शामिल है।
वहीं, एजेंसी ने लोगों को घरों का सूखा व गीला कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए नसीहत देना शुरू कर दिया है। इसके लिए एजेंसी ने नुक्कड़ नाटक टोली से तालमेल करके लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू कर दी है। नाटक के माध्यम से लोगों को खुले में कचरा न फेंकने, कचरे से होने वाली बीमारियों से नुकसान व बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डोर टू डोर अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को खुले में कचरा न फेंकने का संदेश दिया जा रहा है ताकि लोग अपने घरों के कूड़े को एजेंसी की गाड़ियों में डाल सकें। -हरीश मेहता, सफाई निरीक्षक, नगरपरिषद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X