{"_id":"6a81cc1a253a255b9b00eb27","slug":"a-search-operation-lasting-seven-hours-was-conducted-in-silani-village-following-a-tip-off-about-a-suspect-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97924-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिलानी गांव में संदिग्ध की सूचना पर सात घंटे चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिलानी गांव में संदिग्ध की सूचना पर सात घंटे चला सर्च अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अंबेडकर चौक से सिलानी गांव तक 150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
- विट इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास रही पुलिस की विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संदिग्ध व्यक्ति के क्षेत्र में छिपे होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 14 अगस्त की शाम सोहना के अंबेडकर चौक बाईपास से सदर थाना क्षेत्र के सिलानी गांव तक करीब सात घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में गुरुग्राम, नूंह और पलवल समेत तीन जिलों के 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसका मुख्य केंद्र सिलानी गांव के पास स्थित विट इंजीनियरिंग कॉलेज रहा।
पुलिस ने 14 अगस्त शाम करीब छह बजे अभियान शुरू किया, जो रात करीब एक बजे तक चला। अंबेडकर चौक से सिलानी गांव की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों ने गुरुग्राम, नूंह, तावड़ू और पलवल की ओर जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। चालकों और अन्य सवारियों से पूछताछ के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। अंबेडकर चौक पर जेसीबी की मदद से रास्ते में अवरोध लगाए गए थे। वहीं, सदर थाना पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों और उनमें रखे सामान की भी तलाशी ली। एहतियात के तौर पर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।
विट इंजीनियरिंग कॉलेज बना मुख्य केंद्र-
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पलवल मार्ग स्थित विट इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास संदिग्ध की मौजूदगी का अनुमान लगाया गया था। इसके बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि सिलानी गांव में कुछ स्थानों पर घर-घर जाकर भी जांच की गई।
विज्ञापन
कोट- सुरक्षा कारणों से मामले के बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। -मुकेश कुमार, एसीपी सोहना