{"_id":"6a37eac972bc85d6860d5472","slug":"a-special-bridge-course-for-dropout-children-will-begin-in-july-august-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92167-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ड्रॉपआउट बच्चों के लिए जुलाई-अगस्त से शुरू होगा विशेष ब्रिज कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ड्रॉपआउट बच्चों के लिए जुलाई-अगस्त से शुरू होगा विशेष ब्रिज कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढाई हजार से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ड्रापआउट बच्चों को फिर से स्कूलों की राह पर लाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। विभाग की ओर से जिले में जुलाई और अगस्त माह से विशेष ब्रिज कोर्स शुरू किए जाने की योजना बनाई गई है। इन कोर्स के जरिये लंबे समय से स्कूल नहीं आने वाले और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कक्षा स्तर तक लाने का प्रयास किया जाएगा।
विभाग ने इसके लिए विशेष शिक्षण केंद्र तैयार कर लिए हैं। वहीं, ब्रिज कोर्स के संचालन के लिए एजुकेशन वॉलंटियर्स की नियुक्ति प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। वॉलंटियर्स के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है और जल्द ही अंतिम सूची जारी कर नियुक्तियां की जाएंगी। जिले में सर्वे के दौरान ढाई हजार से अधिक ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों को केंद्रों पर भाषा, गणित, बुनियादी शिक्षा और अन्य जरूरी विषयों की विशेष पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि उनकी सीखने की कमी को पूरा किया जा सके। ब्रिज कोर्स पूरा होने के बाद बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें नियमित स्कूलों में दोबारा दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से बाहर न रहे और सभी बच्चों को दोबारा मुख्यधारा की पढ़ाई से जोड़ा जा सके।