{"_id":"69b80ca405107e7b430f4012","slug":"a-woman-hanged-herself-to-death-in-her-flat-in-signature-global-societya-woman-hanged-herself-to-death-in-her-flat-in-signature-global-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82284-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बार गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात करीब 1.30 बजे महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
मृतका की पहचान कन्हई गांव निवासी ज्योति के रूप में हुई है। वह पति के साथ सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में रहती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्योति का पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका पति दिनेश घर से चला गया था। इसके बाद ज्योति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि मामले में मृत महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई थी। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos