सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ritika won the gold medal in the district boxing competition.

Gurugram News: जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रितिका ने जीता स्वर्ण पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ritika won the gold medal in the district boxing competition.
विज्ञापन
अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में 150 मुक्केबाजों ने लिया हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला मुक्केबाजी संघ ने जूनियर व सब जूनियर बालक व बालिकाओं की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता लक्ष्मण विहार स्थित गुरुग्राम बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स अकादमी में खेली गई। जिसमें अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग के करीब 150 युवा मुक्केबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल अजय सांगवान ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। जूनियर बालिका वर्ग के 44-46 किग्रा में रितिका, 46 से 48 किग्रा में अवनीत सहारन, 52 से 54 किग्रा में वेदिका, 54 से 57 किग्रा में गरिमा, 57 से 60 किग्रा में जूली, 66 से 70 किग्रा में हिमांशी, 70 से 75 किग्रा में दिव्यांशी, 75 से 80 किग्रा में आशिमा और 80 से अधिक में भूमिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब- जूनियर बालिका वर्ग के 30 से 33 किग्रा में लविका, 37 से 40 किग्रा में मानसी, 40 से 43 किग्रा में तन्वी, 43 से 46 किग्रा में अदिति, 46 से 49 किग्रा में अनुष्ठा ओझा, 49 से 52 किग्रा में कविशा यादव, 52 से 55 किग्रा में कुमकुम, 55 से 58 किग्रा में अलीशा और 74 से 67 किग्रा में आशवी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब- जूनियर बालक वर्ग के 30 से 33 किग्रा में चिराग, 33 से 35 किग्रा में दिवित, 35 से 37 किग्रा में गर्वित, 37 से 40 किग्रा में संजीत, 40 से 43 किग्रा में गर्व, 43 से 46 किग्रा में अनुराग, 46 से 49 किग्रा में वैनिश, 49 से 52 किग्रा में तेजस, 52 से 55 किग्रा में भावेश, 55 से 58 किग्रा में अंशुमान नैन, 58 से 61 किग्रा आर्यन, 64 से 77 किग्रा में समर और 70 से अधिक में आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। भूषण सैनी ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed