सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schedule for filling re-appear forms for PG courses released

Gurugram News: पीजी कोर्स के री-अपीयर फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Schedule for filling re-appear forms for PG courses released
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने मई 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पीजी कोर्स के सम सेमेस्टर के री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल सभी पीजी पाठ्यक्रमों पर लागू होगा, हालांकि एमफार्मा और एमपीटी को इससे बाहर रखा गया है।



विश्वविद्यालय के अनुसार छात्र बिना लेट फीस के एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद भी छात्रों को निर्धारित लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम तिथि के बाद सात दिनों के भीतर छात्र 1000 रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकेंगे। वहीं अंतिम तिथि के 15 दिनों के भीतर 2000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले तक 8000 रुपये लेट फीस देकर भी फॉर्म जमा करके परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविद्यालय प्रशासन पत्र जारी कर छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed