सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man injured in a truck collision died during treatment, causing uproar among family members.

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a truck collision died during treatment, causing uproar among family members.
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने व ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 30 मार्च को ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार ने एक अप्रैल की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने, ट्रक को कब्जे में न लेने और आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं करने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर संबंधित चौकी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। मृतक सुमित के भाई रविंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब प्राथमिकी में हादसे में मौत होने की धारा भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-77 के एम3एम के पास 30 मार्च को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बाइक सवार की एक अप्रैल की रात को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकोहपुर गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि 30 मार्च को करीब 11 बजे उनके भाई सुमित बाइक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एम3एम के पास तेज रफ्तार ट्रक चाने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
लक ट्रक को लेकर भागने लगा। लोगों की मदद से ट्रक को बनवारी चौक के पास रुकवाया गया तो चालक से उतरकर भाग गया। हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी गई और घायल सुमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।
परिजनों ने एक अप्रैल की रात को एसजीटी अस्पताल में हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे के तीन दिन बाद तक ट्रक मौके पर खड़ा था, लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में नहीं लिया तो मालिक अपने ट्रक को लेकर चला गया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार नहीं किया।
जांच अधिकारी एसआई परमजीत ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। जल्द ही चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed