{"_id":"69d6b95f646fe0beb805d12a","slug":"patwari-and-assistant-caught-red-handed-accepting-bribe-in-nuh-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111145-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह में रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए पटवारी व सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह में रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए पटवारी व सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन
-3500 रुपये की डील में एसीबी की कार्रवाई, सचिवालय में हडकंप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। लघु सचिवालय स्थित राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मोहर्र पटवारी धर्मवीर और उसके सहायक साहून को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता राकेश मानुवास से पुराने रिकॉर्ड निकालने के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में 3500 रुपये में तय हुई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को पैसे देकर आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहून निवासी पृथ्वीपुरा मालाखेड़ा और धर्मवीर निवासी गांव झामरी, जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। एसीबी इंचार्ज जाकिर हुसैन ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
Trending Videos