{"_id":"6a0b6992a51d9cd31b0b4221","slug":"a-young-man-lost-his-life-in-a-car-accident-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88379-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन की टक्कर से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 17 मई की रात को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक चौहान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) के धार निहावा निवासी गोविंद (32) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सुल्तानपुर गांव में किराये पर रहता था व बिरयानी की रेहड़ी लगाता था। मृतक के भाई दीपक चौहान ने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात करीब 11 बजे बिट्टू के ढाबा के पास उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोविंद को शराब पीने की लत थी। 17 मई की रात भी उसने काफी शराब पी रखी थी और नशे की हालत में सुल्तानपुर रोड पर घूम रहा था। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-
हवा सिंह, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना
Trending Videos