{"_id":"6a0b6accc261b407500abc38","slug":"six-people-including-a-policeman-and-two-girls-were-injured-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88365-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में पुलिसकर्मी और दो बच्चियाें सहित 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में पुलिसकर्मी और दो बच्चियाें सहित 6 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेड़कीदौला, बिलासपुर व सेक्टर-53 थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिसकर्मी व दो बच्चियाें सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने, सेक्टर-53 थाने व बिलासपुर थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सड़क हादसे संबंधी धाराओं के तहत 17 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। संबंधित थानों की पुलिस तीनों मामलों की छानबीन कर रही है।
खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में सिपाही विक्रम राणा ने बताया कि वे 17 मई को तड़के करीब 4.30 बजे हीरो होंडा चौक से मानेसर पुलिस लाइन जा रहे थे। वे खेड़कीदौला टोल से पैदल ही पुलिस लाइन की ओर जा रहे थे तो टोल से कुछ दूर निकलते ही एक ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से यूटर्न लेते हुए सीधी टक्कर मार दी, जिससे उनको गंभीर चोटें लगी। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि घायल सिपाही को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सिपाही को टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरे मामले में सेक्टर-53 थाने में दी शिकायत में सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी ब्लॉक-सी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मई की शाम को वे स्कूटी पर अपनी दो बेटियों को ट्यूशन से लेकर घर की ओर जा रही थीं। जब वे मदर डेयरी बूथ के पास गोल चक्कर पर पहुंची तो एक कैब ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी नीचे गिर गई। हादसे के बाद चालक मौके से कैब लेकर भाग गया। इस हादसे में उन्हें व उनकी बेटियां घायल हो गई थी।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कैब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
तीसरे मामले में वेस्ट दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी आकाश ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने दोस्त दीपक के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर खाटू श्याम जा रहे थे। तब वे पचगांव चौक के पास पहुंचे तो बलेनो कार के चालक ने तेज रफ्तार से कार उनकी बाइक के आगे लाकर अचानक ब्रेक मार दी, जिससे बाइक कार से टकरा गई और वे दाेनों घायल हो गए। हादसे में घायल आकाश व दीपक को मानेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बलेनो कार की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी, बिलासपुर थाना

Trending Videos