{"_id":"6a0b6b28d8782caa8c0ffa1b","slug":"youths-mobile-phone-hacked-and-rs-92000-withdrawn-from-his-account-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88352-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से 92 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से 92 हजार निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल रीसेट होने के बाद 71 हजार आए थे खाते में, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने 5 मई को एक युवक का मोबाइल हैक करके बैंक खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए हैं। हालांकि इससे पहले युवक के बैंक खाते में 71 हजार रुपये क्रेडिट भी हुए थे। युवक ने बैंक खाते में अवैध ट्रांजेक्शन होने पर साइबर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है।
मानेसर स्थित ढाणा गांव निवासी मंजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 5 मई को अपने मोबाइल में जॉब अपडेट देख रहा था। इसी दौरान उनका मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद मोबाइल रीसेट होकर सारा डाटा डिलीट हो गया। रात को मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई व कॉल करने वाले ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते में 36 हजार रुपये आ रहे हैं। इसके बाद दो बार में 35 हजार व 36 हजार रुपये क्रेडिट हुए। कुछ ही देर बाद तीन बार में कुल 92 हजार रुपये (35 हजार रुपये, 36 हजार रुपये व 21 हजार रुपये) डेबिट हो गए। पीड़ित ने 8 मई को साइबर पोर्टल पर अवैध ट्रांजेक्शन होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos