सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city is already sweltering before Nautapa, with a four-day yellow alert for heatwave.

Gurugram News: नौतपा से पहले ही तप रहा शहर, चार दिन लू का येलो अलर्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The city is already sweltering before Nautapa, with a four-day yellow alert for heatwave.
विज्ञापन
अधिक तापमान रहने के कारण धूल भरी हवा चलने की संभावना बढ़ी


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्मी ने मई के मध्य से ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 3 जून तक चलेगा और मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। नौतपा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले ही शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते शनिवार से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

बीते सप्ताह मौसम में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिला। उमस बढ़ने के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप के तेवर देखने को मिल रहे हैं, दोपहर होने से पहले ही सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि नौतपा के दौरान गर्म हवा और तेज धूप लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रातें भी गर्म
दिन के साथ रातें भी और गर्म हो गई हैं। इन दिनों मौसम खुश्क और अत्यधिक गर्म बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवा के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना काफी बढ़ गई है। अधिक तापमान रहने के कारण धूल भरी हवा चलने की संभावना बढ़ गई है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos




नौतपा की तेज गर्मी से मानसून को मिलती है रफ्तार
मौसम जानकारों का कहना है कि नौतपा के समय मैदानी इलाकों में तेज धूप और लू का असर बढ़ना स्वाभाविक है। इस दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी से उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होता है। इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ती हैं। यह स्थिति मानसून को मजबूत और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए माना जाता है कि नौतपा में जितनी अच्छी गर्मी पड़ती है, मानसून उतना ही बेहतर रहने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे खेती और जल स्रोतों को फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed