फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accumulation of dirty water in Rajiv Chowk subway makes passage difficult for pedestrians.

Gurugram News: राजीव चौक सबवे में गंदे पानी का जमाव, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल

Sat, 11 Jul 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Accumulation of dirty water in Rajiv Chowk subway makes passage difficult for pedestrians.
बदबू और गंदगी से परेशान लोग, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव चौक स्थित सबवे में कई दिनों से गंदा पानी भरा होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण पूरे सबवे में बदबू फैल गई है, जिससे पैदल आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबवे में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। गंदे पानी के कारण फिसलने का खतरा बढ़ गया है, वहीं बदबू और गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सबवे से गंदे पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed