सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for cannabis smuggling.

Gurugram News: गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cannabis smuggling.
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने गांजा तस्करी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांधी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 8 फरवरी को पुलिस ने शिकोहपुर रोड के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों हिमांशु निवासी अलीगढ़ और आकाश निवासी मऊ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे 1.2 किलोग्राम गांजा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की थी। मामले में थाना खेड़की दौला में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गांधी नगर निवासी दीपक है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed