सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested in cattle smuggling case; six cattle rescued.

Gurugram News: गो तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, छह गोवंश मुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cattle smuggling case; six cattle rescued.
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छह गोवंश को मुक्त कराया। सीएस स्टाफ की टीम घाटा-समशाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित गांव बामनठेड़ी के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद नूंह की ओर से आए दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। मौके से आलम निवासी माहोन को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान साकिर, साजिद और आकिल निवासी लुहिंगा कला के रूप में हुई। वाहनों की तलाशी में छह गोवंश बरामद हुए, जिनके मुंह रस्सियों से बंधे थे। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed