{"_id":"69d2b69fedfc94456a06161f","slug":"insurance-dekho-team-won-the-trophy-in-shriram-table-tennis-smash-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84121-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्रीराम टेबल टेनिस स्मैश प्रतियोगिता में इंश्योरेंस देखो टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्रीराम टेबल टेनिस स्मैश प्रतियोगिता में इंश्योरेंस देखो टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
श्रीराम टेबल टेनिस स्मैश प्रतियोगिता की विजेता टीम इंश्योरेंस देखो। प्रशिक्षक
विज्ञापन
पूर्व मुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया सम्मानित
गुरुग्राम। खेल खुंड स्पोर्ट्स एरिना में 4 अप्रैल से शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित श्रीराम टेबल टेनिस स्मैश टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल खेला गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक टेबल टेनिस के साथ नए और इनोवेटिव स्कोरिंग सिस्टम ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
दुष्यंत चौटाला (अध्यक्ष, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन व पूर्व उपमुख्यमंत्री, हरियाणा) और अंकित अग्रवाल (सीईओ व को-फाउंडर, इंश्योरेंस देखो) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। श्रीराम टेबल टेनिस स्मैश के संस्थापक अरुण जाघू ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने विजेता खिलाडियो को ट्रॉफी से समानित किया। टूर्नामेंट की शुरुआत में 4 ग्रुप में टीमों को बांटा गया। कुल 24 प्रतिस्पर्धी लीग मुकाबलों के बाद शीर्ष 8 टीमों ने ‘मेन ड्रॉ’ में जगह बनाई। सेक्स डिग्री, इंश्योरेंस देखो, इग्नाइट स्पिनर्स, एजीए वॉरियर्स, लाइटको पैसिफिक, ईगल स्मैशर्स, कॉर्बट फोर सीजन्स और थेम्स इनके बीच सेमीफाइनल के लिए प्रतिस्पर्धा हुई।
बाकी 8 टीमों को कंसोलेशन ब्रैकेट में मौका दिया गया। इन टीमों में स्तूपा स्पोर्ट्स, अलाइट योद्धास, श्रीराम सेना, मेसोट स्मैशर्स, प्रोग्रेसिव पैंथर्स, ऑक्सीजन पार्क, प्रोस्टार्स धुरंधर्स और क्रिक एंड पिक शामिल रहीं। सेमीफाइनल- एक में इंश्योरेंस देखो का सामना एजीए वॉरियर्स से हुआ, जबकि सेमीफाइनल-2 में लाइटको पैसिफिक और थेम्स आमने-सामने रही। फाइनल में इंश्योरेंस देखो की टीम ने थेम्स ग्रुप की टीम को हराकर एसटीटीएस लीग का खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos