फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration busy finalizing preparations ahead of the inauguration of the Tower of Justice.

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण से पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Thu, 09 Jul 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Administration busy finalizing preparations ahead of the inauguration of the Tower of Justice.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा ने अधिकारियों को सौंपे अंतिम दायित्व, एडीसी सोनू भट्ट ने लिया फीडबैक
विज्ञापन

नंबर गेम- 12 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश करेंगे लोकार्पण


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण समारोह को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा की अध्यक्षता में आयोजन स्थल पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह से जुड़े प्रत्येक विभाग की तैयारियों की अलग-अलग समीक्षा की गई और शेष कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। आयोजन के प्रशासनिक नोडल अधिकारी एवं एडीसी सोनू भट्ट ने भी विभागवार तैयारियों की प्रगति से जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अवगत कराया।
बैठक के दौरान आगंतुकों की आवाजाही, वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, संकेतक बोर्ड और न्यायालय परिसर के भीतर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रत्येक विभाग को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा ने कहा कि टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि गुरुग्राम की न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि समारोह की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों तथा न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विशिष्ट अतिथियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अंशु सिंगला, डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत, डीसीपी वेस्ट करन गोयल, जीएम रोडवेज मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, संयुक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र कुमार, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, संयुक्त आयुक्त मानेसर नगर निगम लोकेश यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, डीआईओ सुमन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed