{"_id":"6a4fa3765ad4774376028870","slug":"video-issue-of-garbage-burning-in-sector-66-flares-up-again-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-66 में कचरा जलाने का मामला फिर गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-66 में कचरा जलाने का मामला फिर गरमाया
बादशाहपुर। सेक्टर-66 स्थित दा पाम ड्राइव से सटे क्षेत्र में कचरा एवं बायोमास जलाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिकायत के अनुसार पाम ड्राइव कॉन्डोमिनियम एसोसिएशन ने 28 दिसंबर 2023 को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत की प्रति नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त, जोन-4 को भी भेजी गई थी।
शिकायत पत्र में लिखा गया था कि पाम ड्राइव कॉन्डोमिनियम से सटे कृषि भूमि पर बनी झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग लगातार कचरा, पत्तियां, प्लास्टिक तथा अन्य बायोमास जलाया जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। एसोसिएशन ने दावा किया था कि इन घटनाओं के फोटो और वीडियो भी शिकायत के साथ जोड़े गए।
पत्र में जिला प्रशासन के उस आदेश का भी उल्लेख किया गया जिसमें खुले में कचरा व अन्य ज्वलनशील सामग्री जलाने को प्रतिबंधित बताते हुए इसे दंडनीय बताया गया है।
हालांकि इन शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गई इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में मामले को लेकर स्थानीय निवासियों के बीच एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।