सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Advance notice of power cuts will be provided.

Gurugram News: पहले दी जाएगी बिजली कटौती की सूचना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Advance notice of power cuts will be provided.
विज्ञापन
बादशाहपुर। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सोहना बिजली निगम ने नई पहल शुरू की है। अब क्षेत्र के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सूचना पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी ताकि लोगों को अचानक होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। क्षेत्र में करीब छह 33 केवी पावर हाउसों के माध्यम से 102 गांवों और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं, शहरी क्षेत्र के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को 66 केवी पावर हाउस से सप्लाई मिलती है। ओवरलोडिंग के कारण अक्सर बिजली कटौती की समस्या सामने आती है। एसडीओ मुकेश गौड़ के अनुसार, इस पहल से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी और विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed