सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of Obtaining GST Number Using Forged Documents; FIR Registered at City Police Station

Gurugram News: जाली दस्तावेज से जीएसटी नंबर लेने का आरोप, सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Obtaining GST Number Using Forged Documents; FIR Registered at City Police Station
विज्ञापन
जाली दस्तावेज से जीएसटी नंबर लेने का आरोप, सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

- आर्थिक अपराध शाखा-2 कर रही मामले में छानबीन व कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित एक दुकान के पते पर अलग-अलग फर्मों के नाम से जीएसटी नंबर हासिल करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित राजीव जैन ने सूचना का अधिकार के तहत जब संबंधित विभागों से जानकारी मांगी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सिटी थाने में 420, 468, 471 आईपीसी के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-15 निवासी राजीव जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सदर बाजार में उसकी दुकान नंबर-748/6 है और दुकान का स्वामित्व उन्हें वर्ष 2010 में गिफ्ट डीड के माध्यम से मिला था। यह संपत्ति नगर निगम गुरुग्राम और बिजली विभाग के रिकॉर्ड में भी उनके नाम दर्ज है। राजीव जैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सम्यक जैन व पूनम लता जैन ने फर्जी दस्तावेज से उक्त दुकान के पते पर अलग-अलग फर्मों के नाम से जीएसटी नंबर हासिल किए हैं। दुकान के बिजली बिल में स्वयं को कथित तौर पर फर्जी मालिक दर्शाया गया है और उसे टैक्स विभाग में जमा कराया गया। दस्तावेज की जांच में सामने आया कि बिजली बिल मूल रूप से राजीव जैन के नाम पर जारी हुआ था, जिसे बदलकर प्रस्तुत किया गया। मामले में गुरुग्राम अदालत में कई दीवानी मुकदमे भी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि मामले में आर्थिक अपराध शाखा-2 द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रिपोर्ट आर्थिक अपराध शाखा-2 को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed