सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of selective action in Suncity, demand for impartial investigation intensifies

Gurugram News: सनसिटी में चुनिंदा कार्रवाई के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of selective action in Suncity, demand for impartial investigation intensifies
विज्ञापन
निवासी ने डीसी को भेजी शिकायत, डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Trending Videos




बादशाहपुर। सेक्टर-54 स्थित सनसिटी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही इंफोर्समेंट कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सनसिटी निवासी विश्व मोहन कुमार सिंह ने गुरुग्राम के उपायुक्त को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।



शिकायत में कहा गया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत सेक्टर-54 में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन विभाग केवल उन्हीं संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है जिनकी शिकायत किसी निजी व्यक्ति द्वारा की गई है। वहीं, इलाके में मौजूद कई बड़े और स्पष्ट उल्लंघनों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विश्व मोहन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि समान प्रकार के अतिक्रमण और अवैध निर्माण होने के बावजूद कई मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस प्रकार की चयनात्मक कार्रवाई से यह अभियान केवल दिखावा प्रतीत होता है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। निवासी ने प्रशासन से मांग की है कि सनसिटी क्षेत्र में सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों की निष्पक्ष जांच कर समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed