सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Alvida Jumma prayers offered with devotion; Eid is today.

Gurugram News: अकीदत के साथ पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज, ईद आज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Alvida Jumma prayers offered with devotion; Eid is today.
विज्ञापन
जामा मस्जिद, ईदगाह, लेजर वैली में उमड़े रोजेदार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में बारिश के बावजूद काफी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। इमाम जान मुहम्मद ने कहा कि ईद से पहले के जुमे को अलविदा जुमा कहा जाता है। यह बहुत ही मुबारक दिन है।
नमाज में दुनिया में अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली की दुआ की गई है। नमाज के बाद लोग सदर बाजार में ईद के लिए खरीदारी करते नजर आए। बाजार में हर व्यक्ति अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार मेवे, ईत्र, टोपियां, परिधान, खजूर, फेनियां, मिठाई आदि खरीदने में जुटे हुए थे। सदर बाजार में काफी संख्या में मेहनतकश मुसलमान ईद को लेकर खरीदारी के लिए पहुंचे। हालांकि शिया समुदाय ने ईद पर केवल नमाज पढ़ने की अपील की है। वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई के युद्ध में शहादत पर 40 दिनों का शोक मना रहे हैं। गुरुग्राम में सुन्नी समुदाय की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर वैली ग्राउंड में तीन बार अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई। काफी संख्या में रोजेदार इस मौके पर मौजूद थे। मुहिब्बयाने औलिया ट्रस्ट के सदर तौकीर अहमद अल्वी ने इस सामूहिक नमाज के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा शंकर चौक, ईदगाह मस्जिद, पालम विहार आदि इलाकों में अलविदा जुमे की सामूहिक नमाज पढ़ी गई।

शनिवार को शहर में ईद की नमाज
ईदगाह मस्जिद, राजीव चौक - सुबह 7.30 बजे और 8.30 बजे
जामा मस्जिद, सदर बाजार - सुबह 9 बजे
लेजर वैली पार्किंग ग्राउंड, सेक्टर 29 - सुबह - 7 बजे, 8 बजे और 9 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed