{"_id":"6a16e5aa05055fc24a00c13e","slug":"another-accused-arrested-in-the-murder-of-bhiwadi-youth-gurgaon-news-c-26-1-fbd1021-70982-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भिवाड़ी के युवक की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भिवाड़ी के युवक की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवती को भगाकर ले जाने के शक में खेत पर ले जाकर की थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी मौत
फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र में भिवाड़ी निवासी मोनू की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 26 मई को गांव तिगांव निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार पूछताछ में विक्रम ने बताया कि अप्रैल में उसकी भतीजी लापता हो गई थी, जिसकी प्राथमिकी उसके भाई कुलभूषण ने थाना तिगांव में दर्ज कराई थी। आरोप है कि भिवाड़ी के सैदपुर निवासी मोनू युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। 20 मई को कुलभूषण और उसके परिवार के लोगों ने मोनू को पकड़कर खेत में बने मकान पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मोनू के पिता भीम सिंह ने 21 मई को थाना तिगांव में शिकायत देकर बताया था कि उनका बेटा एक पुराने मामले की जांच में शामिल होने तिगांव आया था, जहां रास्ते में उसका अपहरण कर मारपीट की गई। इलाज के दौरान मोनू की मौत होने पर पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की थी। संवाद
Trending Videos