सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Appeal lodged with the Chief Minister and the Pollution Control Board.

Gurugram News: मुख्यमंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लगाई गुहार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Appeal lodged with the Chief Minister and the Pollution Control Board.
विज्ञापन
पार्क के प्रिटेंड फोटो का मामला, हर महीने 22,968 पेज से प्रिंट से पर्यावरण को नुकसान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पार्कों के रखरखाव की जांच के लिए नगर निगम द्वारा जारी आदेश अब निगम के गले की हड्डी बनने वाला है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री समेत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सभी आला अधिकारियों से गुहार लगाते हुए यह मामला सोशल मीडिया पर भी उठाया है। यूनाइटेड गुरुग्राम आरडब्ल्यूए एसोसिएशन ने पत्र में बताया है कि शहर में नगर निगम के 1276 पार्क हैं। हर पार्क के 18 फोटो हर महीने पार्क के रखरखाव के बिल के साथ मांगे गए हैं। इस तरह निगम क्षेत्र के सभी पार्कों के 22,968 प्रिंटेड पेज हो जाते हैं।
इस समय जबकि सारा सिस्टम डिजिटल किया जा रहा है। हर महीने 22,968 कागजों की बर्बादी पर्यावरण का नुकसान है। कागज पेड़ों से ही बनते हैं। जबकि ये फोटो डिजिटल जांच के लिए डिजिटल सिस्टम से लोकेशन के साथ भेजे जा सकते हैं। नगर निगम आरडब्ल्यूए और कई ठेकेदारों से पार्कों का रखरखाव कराता है। पार्क के बिल के साथ निगम ने हर पार्क के 18 प्रिटेंड फोटो लगाकर देने के आदेश पिछले दिनों दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पत्र के अनुसार, एक से 5 तारीख तक पार्क की 6 फोटो, 15 से 20 तारीख तक हर पार्क की 6 फोटो, 25 से 30 तारीख तक हर पार्क की 6 फोटो पार्क पर खर्च होने वाले पैसे के बिल के साथ प्रिंट करके देने का आदेश दिया है। इस तरह हर महीने एक पार्क के 18 फोटो प्रिंट कराकर देने हैं। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों का कहना है एक फोटो के रंगीन प्रिंट निकलवाने में 20 रुपये लगते हैं। इस तरह यह पैसों और कागजों की भी बर्बादी है। यही पैसा पार्क के विकास में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed