सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications for admission will start from the last week of February.

Gurugram News: फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे दाखिले के लिए आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission will start from the last week of February.
विज्ञापन
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में वंचित वर्ग के बच्चों को दिए जाएंगे दाखिले
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।

आरटीई कानून के तहत जिले के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाती हैं, जिन पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। शासन के निर्देश पर चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला मिलेगा, जबकि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन की जांच के बाद पात्र बच्चों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। चयनित बच्चों का दाखिला तय मानकों के अनुसार निजी स्कूलों में कराया जाएगा।

शिक्षा विभाग से बलवान सिंह ने बताया कि आवेदन को लेकर अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी होगी उसके बाद ही आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed