{"_id":"6a293ea3add13ffd4b0fd9f6","slug":"apprentice-staff-took-charge-of-the-hospital-amid-protests-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90892-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदर्शन के बीच अप्रेंटिस स्टाफ ने संभाली अस्पताल में व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदर्शन के बीच अप्रेंटिस स्टाफ ने संभाली अस्पताल में व्यवस्था
विज्ञापन
सेक्टर 10ए स्थित नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एचकेआरएन कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर नागरिक अस्पताल में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया, जिसके कारण अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित हुईं और मरीजों को इलाज के लिए अगले दिन आने की सलाह दी गई। वहीं, अप्रेंटिस स्टाफ ने व्यवस्था संभाली।
अस्पताल प्रशासन ने बताया गया कि संबंधित कर्मचारियों को वेतन दो जून को ही जारी कर दिया गया था लेकिन तकनीकी खामियों के कारण राशि उनके खातों में ट्रांसफर नहीं हो पाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिस्टम में आई गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है और आज सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा।
प्रदर्शन के चलते अस्पताल में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, हालांकि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं को दोबारा न होने देने के लिए सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
अप्रेंटिस स्टाफ बना सहारा
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सेवाएं थोड़ी प्रभावित हुईं लेकिन अप्रेंटिस स्टाफ ने व्यवस्था को संभाल लिया। अस्पताल में बुधवार को कुल 1750 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टरों और अन्य तकनीकी स्टाफ ने मिलकर व्यवस्था संभाली, जिससे आपातकालीन और सामान्य ओपीडी सेवाएं बाधित नहीं हुईं। प्रशासन ने दावा किया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार जारी रहा।
-- -
तकनीकी खामियों के कारण वेतन भुगतान में देरी हुई थी। दो जून को ही वेतन जारी कर दिया गया था और सिस्टम को ठीक किया जा रहा है ताकि आगे ऐसी समस्या दोबारा न आए। -डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मरीज बोले- नहीं मिला उचित इलाज
मैं मंगलवार रात इमरजेंसी में गई थी। काउंटर पर कार्ड बनवाने में दिक्कत हुई क्योंकि सिस्टम में हड़ताल थी। मुझे तुरंत इलाज नहीं मिला और अगले दिन एक्सरे के लिए आने को कहा गया। -ममता, मरीज
मुझे बुखार था, शाम को मैं इमरजेंसी पहुंची, जहां पता चला कि हड़ताल चल रही है। मेरी पूरी जांच नहीं की गई और केवल दवा देकर वापस भेज दिया गया। इससे मुझे उचित इलाज नहीं मिला। -नंदनी, मरीज