{"_id":"6a68997b45a4f5b212041384","slug":"auto-rickshaw-driver-beaten-to-death-with-an-iron-rod-following-a-road-rage-dispute-over-giving-way-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95963-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोडरेज में साइड लेने को लेकर ऑटो चालक पर लोहे की रॉड से वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोडरेज में साइड लेने को लेकर ऑटो चालक पर लोहे की रॉड से वार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात उद्योग विहार इलाके में वारदात, आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोडरेज में साइड लेने को लेकर टैक्सी चालक ने ऑटो चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लोहे की रॉड और टैक्सी भी बरामद कर ली है।
घटना सोमवार रात उद्योग विहार इलाके की है। मृतक की पहचान मूलत: यूपी के रायबरेली निवासी 32 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 32 साल के दलीप के रूप में हुई है। मृतक गुरुग्राम में ऑटो चलाता था। सोमवार रात पीपल चौक, उद्योग विहार के पास उसका एक टैक्सी चालक दलीप से झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने अरविंद के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि अरविंद ने अस्पताल में होश में आने पर पूरी घटना बताई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि थाना उद्योग विहार में हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर स्थित विजय नगर का निवासी है। दलीप टैक्सी चलाता है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।