सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bangladeshi National Arrested for Sending Bomb Threats to Schools via Email

Gurugram News: स्कूलों को ईमेल भेज बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बांग्लादेशी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi National Arrested for Sending Bomb Threats to Schools via Email
विज्ञापन
साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने गुजरात से पकड़ा
Trending Videos

नौ साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था आरोपी, पश्चिम बंगाल में बनवाए फर्जी दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के स्कूलों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गुजरात से बांग्लादेशी नागरिक सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौ साल पहले अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आया था। उसने पश्चिम बंगाल में रहकर फर्जी दस्तावेज बनाए थे। आरोपी की गिरफ्तारी 19 मार्च को हुई।
साइबर अपराध थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में आया सौरभ विश्वास उर्फ माइकल वर्तमान में श्रीपल्ली बाजार, गोविंदपल्ली, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में रह रहा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है। शुरुआत में मजदूरी करता था। उसे डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है। पांच वर्षों से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ विश्वास उर्फ माइकल ने बताया कि वह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था। उस ग्रुप पर उसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ था। उस व्यक्ति ने सौरभ विश्वास से उसकी जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में इसको यूएसडीटी क्रिप्टो करंसी देने की बात कही। इसके बाद इसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई और इसके बदले सौरभ विश्वास को करीब 250 यूएसडीटी क्रिप्टो करंसी के रूप में मिले थे। सौरभ विश्वास द्वारा उपलब्ध कराई गई एक मेल आईडी का इस्तेमाल 28 जनवरी को निजी स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया था। मामले में साइबर अपराध थाना दक्षिण में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वर्जन
आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article