{"_id":"6a145b988a7a58a57209893e","slug":"blind-school-teacher-cheated-for-rs-775-lakh-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89203-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेत्रहीन स्कूल की अध्यापिका से फ्लैट के नाम पर 7.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेत्रहीन स्कूल की अध्यापिका से फ्लैट के नाम पर 7.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौदा कर राशि लेकर भाग प्रॉपर्टी डीलर, सेक्टर-50 थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा नेत्रहीन स्कूल की अध्यापिका से 7.75 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अध्यापिका ने फ्लैट का सौदा कर ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही पीड़िता का आरोप है कि ब्लैंक चेक पर भी साइन करवाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-50 थाने में 21 मई को धोखाधड़ी संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एआईसीबी नेत्रहीन स्कूल बहरामपुर में अध्यापिका प्रतिभा गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गुरुग्राम को शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि उनके स्कूल में संगीत अध्यापिका अनिता भारद्वाज ने एक फ्लैट खरीदने की सलाह दी थी। साथी अध्यापिका के कहने पर पीड़िता का प्रॉपर्टी डीलर मनदीप वर्मा से एक फ्लैठ का आठ लाख रुपये में सौदा हुआ और 7.32 लाख रुपये दे दिए। इसमें 29 जुलाई 2022 को दो लाख रुपये का चेक दीपक के नाम दिया। प्रॉपर्टी डीलर ने कहा था उसका खाता सीज है, जिसके बाद 6 अगस्त 2022 को 4.50 लाख रुपये का चेक पहली आवंटी बिमला के नाम दिया। इसके बाद 10 अगस्त 2022 को 60 हजार रुपये एनईएफटी से बिमला को भेजे। इसके बाद 40 हजार रुपये और दिए। वहीं, कागज बनवाने के नाम पर 25 हजार रुपये भी अलग से दिए थे।
मनदीप वर्मा ने एक लाख रुपये नकद सोना खरीदने के नाम पर भी लिए। इस तरह उसने कुल 7.50 लाख रुपये ले लिए और फ्लैट नहीं दिया और डीलर दफ्तर बंद करके भाग गया। पीड़िता प्रतिभा का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने सोची-समझी साजिश के तहत ब्लैंक चेक पर भी साइन कराकर ले लिया। शिकायत में लिखा है कि अनिता भारद्वाज ने भी डीलर को 8 लाख रुपये दिए थे, लेकिन डीलर ने उसे चार लाख रुपये वापस कर दिए। प्रतिभा को एक रुपया भी वापस नहीं मिला। डीलर से संपर्क की कोशिश की, लेकिन न फोन उठा न दफ्तर पर कोई मिला। मामले की छानबीन एएसआई सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर मनदीप वर्मा को जल्द गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। बिमला व अन्य जिनके बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी उनकी भूमिका की जांच होगी। धोखाधड़ी मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा। - सुखबीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-50 थाना।

Trending Videos